सितारगंज (न्यूज़) नकली पुलिस बनकर ठगी करने का आरोप, विरोध करने पर पत्नी को पीटा और दिया तीन तलाक!

खबर शेयर करें 👉

नकली पुलिस बनकर ठगी करने का आरोप, विरोध पर पत्नी को दिया तीन तलाक!

सितारगंज में महिला की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही मामले की विवेचना

सितारगंज। गांव गौरीखेड़ा में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी करने, विरोध करने पर मारपीट करने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव नकहा नयागांव निवासी रूबी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 5 जून 2022 को बरेली के शरीफनगर निवासी जाहिद के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के पांच दिन बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ ने जारी की आंचल उत्पादों की नई रेट लिस्ट ,20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें (देखे)

महिला के मुताबिक, उसके मायके वालों ने दो बार 50-50 हजार रुपये भी दिए, लेकिन इसके बावजूद उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। वर्ष 2023 में उसने बरेली के देवरनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में पंचायत में समझौता होने पर उसने शिकायत वापस ले ली।

यह भी पढ़ें 👉  पान के ठेले से शुरू हुई पहचान, फिर ब्लैकमेलिंग का जाल! हल्द्वानी के कारोबारी से करोड़ो की वसूली का सनसनीखेज मामला

महिला ने बताया कि वर्ष 2026 में हुई पंचायत में पति के साथ सितारगंज के गांव गौरीखेड़ा में किराये के मकान में रहने और मारपीट व दहेज की मांग नहीं करने पर सहमति बनी थी। इसके बाद वह पति के साथ गौरीखेड़ा में रहने लगी।

आरोप है कि यहां रहने के दौरान उसे जानकारी मिली कि उसका पति कथित तौर पर नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी करता है। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि 7 अक्टूबर को पति ने सबके सामने उसे तीन तलाक दे दिया। उसने जब इस घटना की जानकारी अपने मायके वालों को दी तो उन्हें जान से मरवाने की धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपेंद्र कोश्यारी की अगुवाई में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन,विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

महिला ने यह भी बताया कि उसे हाल ही में जानकारी मिली कि उसके पति के खिलाफ पुलभट्टा थाने में ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad