सितारगंज शाम की दिनचर्या बनी आखिरी सफर, मगरमच्छ ने छीनी 70 वर्षीय महिला की जिंदगी

खबर शेयर करें 👉

सितारगंज (ऊधम सिंह नगर)। नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम देवकली सलामता में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में मगरमच्छ के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस, वन विभाग और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से कई घंटे तक तलाश अभियान चलाया, जिसके बाद देर रात महिला का शव नदी से बरामद किया गया।


जानकारी के अनुसार ग्राम देवकली सलामता निवासी भजन कौर (70) पत्नी स्वर्गीय महेंद्र सिंह शुक्रवार शाम रोजमर्रा के कार्य से खकरा नदी किनारे गई थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान नदी में मौजूद एक मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग उनकी मदद कर पाते, मगरमच्छ उन्हें पानी में खींचकर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  100 किलो सोने का लालच देकर बनाया शिकार.. जमीन के कागज, लाखों की रकम और धमकी के आरोप ,खटीमा में चार गिरफ्तार


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए और तत्काल पुलिस व वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नानकमत्ता पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।


अंधेरा होने के बावजूद कई घंटों तक तलाश अभियान जारी रहा। काफी मशक्कत के बाद देर रात महिला का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण मगरमच्छ का हमला माना जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में पेंशनरों के लिए राहत भरी पहल : घर बैठे जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण-पत्र, जल्द ही लगेंगे कैम्प


ग्रामीणों का कहना है कि खकरा नदी और आसपास के जल क्षेत्रों में पहले भी मगरमच्छ देखे जाते रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है। घटना के बाद नदी किनारे बसे गांवों के लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने, चेतावनी बोर्ड लगाने और मगरमच्छों की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।


मृतका के चार बच्चे हैं और सभी विवाहित हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है तथा स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : मारपीट में समझौते के नाम पर ₹10 हजार लेते उत्तराखण्ड की महिला ASI गिरफ्तार


□ बॉक्स : परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
भजन कौर अपने पीछे चार विवाहित बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है। गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है।


□ बॉक्स : मुआवजा देने की प्रक्रिया होगी शुरू
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार वन्यजीव हमले में मृतका के स्वजन को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नदी क्षेत्र का सर्वेक्षण कराया जाएगा तथा सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad