SIR सूची के दावे-आपत्तियों के निस्तारण पर रहेगी पैनी नजर, सप्ताह में दो बार होगी निगरानी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया की निगरानी के लिए नौ आईएएस/पीसीएस अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की ओर से जारी आदेश के अनुसार ये अधिकारी संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट

हरिद्वार में डॉ. संदीप तिवारी, ललित नारायण मिश्र, नन्द कुमार और गोपाल राम बिनवाल को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है। नैनीताल में संजय कुमार और विनीत तोमर तथा ऊधमसिंह नगर में प्रकाश चंद्र दुम्का, जय किशन और दिवेश शाशनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नोटिस से सुनवाई तक होगी निगरानी

पर्यवेक्षण अधिकारी संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। इसमें नोटिस का वितरण, नोटिस की तामीली और सुनवाई की निगरानी शामिल है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि मामलों का निस्तारण भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित नियमावली और प्रक्रिया के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

दैनिक निरीक्षण, सप्ताह में दो बार रिपोर्ट

नामित अधिकारी दैनिक निरीक्षण करेंगे और इसकी आख्या संबंधित मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को सप्ताह में दो बार प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए Manual on Electoral Roll-2023 के अध्याय-11 में निर्धारित पुनरीक्षण प्रक्रिया और रिपोर्टिंग प्रारूप का पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

निर्धारित पुनरीक्षण अवधि तक नामित अधिकारी निर्वाचन आयोग के नियंत्रण, पर्यवेक्षण और अनुशासन के अधीन रहेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad