ब्रेकिंग हल्दूचौड़ चौराहे पर डंपर की चपेट में आया स्कूटी सवार, बेरी पड़ाव गाँव के इस युवक की मौत मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़ चौराहे पर रोड क्रॉस करते समय हुआ हादसा, हिम्मतपुर चौमवाल निवासी कमल पांडे की मौत की सूचना!


हल्दूचौड़। हल्दूचौड़ चौराहे पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोड क्रॉस करते समय स्कूटी सवार युवक को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। मृतक की पहचान कमल पांडे पुत्र पूरन पांडे, निवासी हिम्मतपुर चौमवाल, बेरीपड़ाव के रूप में बताई जा है।
जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब पौने बजे के आसपास हल्दूचौड़ चौराहे पर हुआ। कमल पांडे स्कूटी से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित गति से आ रहे डंपर की चपेट में आने से  उनकी मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
हालांकि दुर्घटना से संबंधित डंपर के पकड़े जाने की जानकारी आई है और हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की विस्तृत एवं आधिकारिक जानकारी अभी सामने आना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हादसों के बाद कुछ दिन सक्रिय रहता है सिस्टम।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त चौराहे पर वाहनों की तेज गति के बीच पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का दबाव रहता है। ऐसे में यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी इंतजाम बेहद जरूरी हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर हादसे के बाद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि सक्रिय होते हैं। चौराहे का निरीक्षण, यातायात व्यवस्था में सुधार और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाने की बातें होती हैं, लेकिन कुछ दिन बाद हालात फिर पुराने ढर्रे पर लौट आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पहले कमरों में बाहर से लगाई कुंडी, फिर तोड़े ताले और समेट ले गए गहनों का खजाना (पड़े पूरी खबर)


लोगों का कहना है कि दुर्घटना होने के बाद सक्रियता दिखाने के बजाय हादसों की आशंका वाले स्थानों पर पहले से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए। चौराहे पर पर्याप्त संकेतक, स्पष्ट रोड मार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, गति नियंत्रण और सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार में जुटे मुकेश बोरा, 710 दुग्ध समितियों से 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश


एक और परिवार ने खोया अपना सदस्य।
कमल पांडे की हादसे में मौत की सूचना से हिम्मतपुर चौमवाल और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए संबंधित विभागों से ठोस और स्थायी कदम उठाने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि सड़क हादसे के बाद मुआयना और आश्वासन पर्याप्त नहीं हैं। जरूरत इस बात की है कि दुर्घटना संभावित चौराहों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा हो और जो कमियां सामने आएं, उन्हें समय रहते दूर किया जाए, ताकि अगली दुर्घटना किसी दूसरे परिवार को इस तरह का दर्द न दे।

यह भी पढ़ें 👉  पान के ठेले से शुरू हुई पहचान, फिर ब्लैकमेलिंग का जाल! हल्द्वानी के कारोबारी से करोड़ो की वसूली का सनसनीखेज मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad