हल्द्वानी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार देर शाम यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ‘छात्रों की गूंज’ की कोऑर्डिनेटर राधा आर्या के नेतृत्व में तिकोनिया चौराहे से हल्द्वानी कोतवाली तक मशाल जुलूस निकाला।
मशाल जुलूस के कोतवाली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद भी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली परिसर में पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने हल्द्वानी कोतवाली परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
