धान रोपाई को कर्नाटक गई उत्तराखंड की ललिता को सांप ने डसा, मौत के बाद सवा लाख में गांव पहुंचा शव

खबर शेयर करें 👉

दिनेशपुर। धान की रोपाई के लिए कर्नाटक गई उत्तराखंड की 40 वर्षीय ललिता मंडल की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। मैसूर में खेत में धान की पौध लगाते समय सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर साथी मजदूर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू

ललिता मंडल सुंदरपुर गांव की रहने वाली थीं और अपने पति तारक मंडल के साथ मजदूरी के लिए कर्नाटक गई थीं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने करीब सवा लाख रुपये खर्च कर एंबुलेंस की व्यवस्था की, जिसके बाद उनका शव गांव लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

शनिवार को शव सुंदरपुर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंचे। देर शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

ललिता अपने पीछे पति और तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

फ़ोटो परिचय ललित मण्डल फ़ाइल फ़ोटो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad