रामनगर में नाबालिक से दुष्कर्म 15 साल की किशोरी हुई गर्भवती 19 साल के युवक हरीश सिंह को हुई जेल

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

रामनगर में किशोरी से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हरीश सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की, उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रामनगर के निवासी के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी 15 साल की बेटी के पेट में तेज दर्द हुआ। इस पर परिजन उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां स्वास्थ्य परीक्षण में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पूछने पर बेटी ने बताया कि हिम्मतपुर ब्लॉक निवासी 19 वर्षीय हरीश सिंह ने उसके साथ दोस्ती की। कुछ समय पूर्व वह उसे अपने किसी दोस्त के कमरे में उसे ले गया और वहां जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान है।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad