रामनगर ‘मौत बनकर झपटा बाघ’, लेकिन महिला की बहादुरी के आगे खाली हाथ लौटा शिकारी

खबर शेयर करें 👉

रामनगर (नैनीताल)। घर से करीब पचास मीटर दूर पानी लेने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। इस दौरान दूसरी महिला पर भी बाघ ने झपटने का प्रयास किया। लेकिन शोर मचाने पर बाघ जंगल को भाग गया। महिला की घायल खतरे से बाहर है।

रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोटा रेंज के राजस्व चोपड़ा गांव निवासी उमा देवी उम्र 40 पत्नी भुवनर चंद्र पड़ोस की ही गंगा देवी व गीता देवी के साथ पानी लेने गई थी। मंगलवार शाम चार बजे तीनों महिलाएं घर से करीब 50 मीटर दूर जल स्रोत के समीप पानी लेने गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि महिलाएं जैसे ही जल स्रोत पर पहुंची वहां बैठे बाघ ने उमा देवी पर हमला कर दिया। उमा ने डरने के बजाय हिम्मत दिखाते हुए बाघ की ओर बर्तन फेंककर उसे भगाने प्रयास किया। इसी दौरान दो अन्य महिलाओं ने भी शोर मचाया।

बाघ ने गंगा देवी को भी झपटने का प्रयास किया। लेकिन महिलाओं के हौंसले और चीख पुकार से वह जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद तीनों महिलाएं घबराती हुई भागकर गांव पहुंची। गांव में उन्होंने घटना की जानकारी दी। घायल उमा को स्वजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

बाघ के हमले से महिला के गर्दन के पीछे घाव हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावर बाघ था। उस पर धारियां थी। सूचना मिलने पर उप प्रभागीय वनाधिकारी अंकित बडोला, कोटा रेंजर संजीव आर्या अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने घटना की जानकारी ली। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग से हमलावर बाघ को पकड़ने की मांग की। अस्पताल से महिला को रेफर कर दिया। स्वजन बेहतर उपचार के लिए रामनगर के निजी अस्पताल ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

हमलावर बाघ है या गुलदार। घटना स्थल पर पगमार्क देखे जाएंगे। साथ ही घटना स्थल के आसपास कैमरा ट्रेप भी लगाए जा रहे हैं। चिकित्सक की रिपोर्ट आंशिक या गंभीर घायल होने के आधार पर ही मुआवजा दिया जाएगा। घटना स्थल पर पिंजरा लगाने के लिए स्टाफ को कह दिया है। ग्रामीणों से भी सतर्कता की अपील की गई है।
अंकित बडोला, उप प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर वन प्रभाग।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad