देहरादून में महिला जज की सुरक्षा पर सवाल, रैपिडो चालक पर गंभीर आरोप

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला जज की शिकायत के अनुसार, चालक ने तय किराये से दोगुनी रकम मांगी और विरोध करने पर उन्हें सुनसान रास्ते पर ले गया। डालनवाला पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में 21 से 23 नवंबर तक होगा भव्य लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026, अमर लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में होगा आयोजन

घटना 21 अक्टूबर की शाम की बताई जा रही है। महिला जज ने जजेज कॉलोनी, बलबीर रोड से मालदेवता के पास स्थित सौड़ा सरोली जाने के लिए रैपिडो कार बुक की थी। आरोप है कि रास्ते में चालक ने निर्धारित मार्ग बदल दिया और उन्हें सुनसान स्थान पर ले गया। इसके बाद उसने करीब नौ किलोमीटर की दूरी तय करने के नाम पर अतिरिक्त किराये की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पहले कमरों में बाहर से लगाई कुंडी, फिर तोड़े ताले और समेट ले गए गहनों का खजाना (पड़े पूरी खबर)

महिला जज ने जब इसका विरोध किया तो चालक ने कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता की और पुलिस में अपनी पहचान होने की बात कहकर धमकाया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि चालक बाद में जजेज कॉलोनी के गेट पर पहुंचा और वहां हंगामा करते हुए सुरक्षा गार्ड को भी धमकाया।

यह भी पढ़ें 👉  पान के ठेले से शुरू हुई पहचान, फिर ब्लैकमेलिंग का जाल! हल्द्वानी के कारोबारी से करोड़ो की वसूली का सनसनीखेज मामला

महिला जज ने अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित चालक को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

फ़ोटो परिचय :- AI द्वारा बनाई गई है

खबर सोर्स दैनिक जगरण पोर्टल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad