लालकुआं। गांधी नगर वार्ड नंबर-2 स्थित बूथ संख्या-40 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन निशांत गिरी के आवास पर किया गया, जहां भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
इस दौरान पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन पवन सिंह चौहान, अधिवक्ता एवं नामित सभासद गौरव कपूर, भाजपा महामंत्री बॉबी धीरज सम्मल, निशांत गिरी, संजय अरोरा, अरुण प्रकाश, वरुण चौधरी, बहादुर बिष्ट, गणेश बिष्ट, आयुष श्रीवास्तव और सचिन बिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना और ‘मन की बात’ में उठाए गए विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया।
ADVERTISEMENTS


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
