स्व0 प्रमोद कब्ड़वाल की पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प, हल्दूचौड़ में हुआ रक्तदान 87 यूनिट रक्त संग्रहित: शिविर मे उमड़ा जनसैलाब

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ । हल्दूचौड़ स्वर्गीय श्री प्रमोद कडवाल जी की पंचमी पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को रामलीला मैदान, हल्दूचौड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कुल 87 यूनिट रक्तदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात; देखें पूरी अपडेट


सुबह से ही शिविर स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। रक्तदान के लिए आए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  LPG कनेक्शन है तो ध्यान दें! eKYC के लिए सिर्फ 6 दिन बाकी, अगस्त में है आखिरी तारीख ,वरना प्रभावित हो सकती है गैस सप्लाई


इस दौरान आयोजकों ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील भी की।

कार्यक्रम के आयोजन में हिमांशु कब्ड़वाल (पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल) और आशीष कब्ड़वाल (छात्र महासंघ अध्यक्ष, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल) की अहम भूमिका रही।
शिविर सफल आयोजन के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर मानवता का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad