पांच दिन में ही पंतनगर–जेवर उड़ान को झटका, दूसरी फ्लाइट 14 अक्टूबर तक बंद

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

पंतनगर (ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर के बीच हवाई संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई पंतनगर–जेवर उड़ान सेवा को शुरुआत के महज पांच दिन बाद ही बड़ा झटका लगा है। अपेक्षित संख्या में यात्री नहीं मिलने के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने इस रूट की दूसरी उड़ान का संचालन 6 जुलाई से 14 अक्टूबर 2026 तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। इस अवधि में दोनों शहरों के बीच केवल एक नियमित उड़ान ही संचालित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के इस गाँव मे दिखावे की शादियों पर लगाम कसने को एकजुट हुए ग्रामीण : महिलाओं के गहनों से लेकर दावत तक के नियम तय, नियम तोड़ने पर 50 हजार जुर्माना


एक जुलाई से शुरू हुई इस सेवा को कुमाऊं के यात्रियों, उद्योगों और कारोबारियों के लिए बड़ी सुविधा माना जा रहा था। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर और यमुना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र तक तेज और सुगम हवाई संपर्क स्थापित हुआ। हालांकि, शुरुआती दिनों में यात्रियों की संख्या उम्मीद से काफी कम रही। अधिकांश उड़ानों में सीटें खाली रहने से एयरलाइन को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  100 किलो सोने का लालच देकर बनाया शिकार.. जमीन के कागज, लाखों की रकम और धमकी के आरोप ,खटीमा में चार गिरफ्तार


सूत्रों के अनुसार, कम बुकिंग और कमजोर लोड फैक्टर को देखते हुए इंडिगो ने फिलहाल दोपहर की दूसरी उड़ान को 14 अक्टूबर तक स्थगित करने का निर्णय लिया है। एयरलाइन का कहना है कि यदि इस दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ती है और पर्याप्त बुकिंग मिलने लगती है तो दूसरी उड़ान को निर्धारित समय से पहले भी दोबारा शुरू किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नशे के कारोबार पर STF का शिकंजा, 190 नशीले इंजेक्शन बरामद


पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि 6 जुलाई से 14 अक्टूबर तक लागू संशोधित शेड्यूल के तहत पंतनगर और जेवर के बीच केवल एक उड़ान का संचालन होगा। उन्होंने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति और समय की पुष्टि करने की अपील की है।

सांकेतिक फ़ोटो :

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad