हड़कंप ‘हेलो, मैंने मम्मी-पापा को मार दिया’, डायल 112 पर फोन सुनते ही दौड़ी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। ‘हेलो, मैंने मम्मी-पापा को मार दिया है, जल्दी आ जाइए।’ मंगलवार देर शाम डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को जैसे ही यह सूचना मिली, उनमें हड़कंप मच गया। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो पता चला कि माता-पिता की हत्या की सूचना झूठी थी। खर्च के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने अपने माता-पिता को परेशान करने के लिए पुलिस को गुमराह किया था। इस मामले में पुलिस ने युवक को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत निरुद्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार में जुटे मुकेश बोरा, 710 दुग्ध समितियों से 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

खेतलसंडा खाम निवासी अभिषेक राठौर ने मंगलवार देर शाम डायल 112 पर फोन कर सूचना दी कि उसने अपने माता-पिता की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्य उपनिरीक्षक राकेश राय और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ ने जारी की आंचल उत्पादों की नई रेट लिस्ट ,20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें (देखे)

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो युवक के माता-पिता घर पर सुरक्षित मिले। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि वह अपने माता-पिता से पैसे मांग रहा था। उनके पैसे देने से इनकार करने पर उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसने गुस्से में डायल 112 पर माता-पिता की हत्या करने की झूठी सूचना दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नीली आंखें और सफेद बदन पर काली धारियां, दून चिड़ियाघर का नया आकर्षण बना ‘तेजस’ मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्य ने बताया कि डायल 112 जैसे आपातकालीन नंबर पर झूठी और भ्रामक सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के आरोप में युवक को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत निरुद्ध किया गया है।

फ़ोटो परिचय:- सांकेतिक फ़ोटो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad