हल्द्वानी एसटीएच में लापरवाही का दर्दनाक खेल: ‘अंतिम दर्शन के लिए हटाया चेहरा’ ,घर पहुंचा किसी और का शव दो परिवारों के उड़ गए होश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) की मोर्चरी में रविवार को हुई एक गंभीर लापरवाही ने दो परिवारों के दुख को और बढ़ा दिया। पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल से सौंपा गया शव जब अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंचा तो परिजनों के होश उड़ गए। जिस शव को वे अपने प्रियजन का समझकर घर लाए थे, वह किसी अन्य व्यक्ति का निकला।


जानकारी के अनुसार पनियाली निवासी रमेश चंद्र भट्ट (64) ने 17 जून को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का अलर्ट: इस जिले में कल सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी


परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच जब मृतक के अंतिम दर्शन करा रहे थे, तभी चेहरे से कपड़ा हटाने पर पता चला कि शव रमेश चंद्र भट्ट का नहीं है। यह देखकर घर में कोहराम मच गया।


छानबीन करने पर पता चला कि यह शव बागेश्वर जिले के चिड़ंग गांव निवासी मनोज सिंह (40) का था, जिनकी भी उपचार के दौरान मौत हुई थी। शव बदलने की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन शव को वापस अस्पताल लेकर पहुंचे और मोर्चरी के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  (उत्तराखंड) 50 हजार रुपये लेकर मौत की तलाश में निकला युवक, मसूरी पुलिस की सतर्कता से बची जिंदगी


संयोग से मनोज सिंह के परिजन भी उस समय अस्पताल परिसर में मौजूद थे। इसके बाद दोनों परिवारों ने मोर्चरी कर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना के बाद अस्पताल की शव प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।


◼️ बॉक्स : कैसे सामने आई मोर्चरी की बड़ी चूक?
पोस्टमार्टम के बाद रमेश चंद्र भट्ट का शव बताकर परिजनों को सौंपा गया।
शव घर पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के दौरान परिजनों ने चेहरा देखा।
चेहरा पहचान में नहीं आने पर शक हुआ और जांच शुरू हुई।
पता चला कि शव बागेश्वर निवासी मनोज सिंह का है।
शव बदलने की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।
परिजन शव लेकर वापस एसटीएच पहुंचे और मोर्चरी स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं मां अवंतिका देवी मंदिर में विशालकाय सांप से मची हलचल (देखे वीडियो), अध्यक्ष की सतर्कता से सुरक्षित रहे श्रद्धालु

ADVERTISEMENTS Ad