अब नहीं चलेगी रॉन्ग साइड ड्राइविंग, तीनपानी बाईपास पर कैमरे, एलईडी लाइट और पुलिस तैनात

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर और आसपास लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट को तत्काल दुरुस्त करने, सड़कों पर साइनेज और स्पीड ब्रेकर लगाने तथा ओवरस्पीडिंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

हाल के दिनों में तीनपानी बाईपास पर हुई सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने रात के समय विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए सेंसर युक्त एलईडी स्ट्रीट लाइट, कैमरे और रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए सड़क पर रम्बल स्ट्रिप की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। एनएच और एनएचएआई के अधिकारियों को इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि तीनपानी बाईपास पर पीक टाइम के दौरान पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें तैनात की जाएंगी। रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान के साथ लाइसेंस निलंबित करने, वाहन सीज करने और भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad