NH-109 मोटाहल्दू चौराहे पर बस की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर स्थित मोटाहल्दू चौराहे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हल्द्वानी की ओर से आ रही यात्रियों से भरी इंटरसिटी बस (UK04PA0595) अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई, जिससे पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय चौराहे पर आवाजाही कम थी, लेकिन सौभाग्य से कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।
हादसे के तुरंत बाद हल्दूचौड़ पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने जल्द ही सामान्य करा दिया।