लालकुआं।
भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिले के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती के निर्देशानुसार तथा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी और मंडल प्रभारी हरीश आर्य की सहमति के बाद मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा पांडेय के नेतृत्व में लालकुआं मंडल महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।
घोषित कार्यकारिणी में मीनू जीना और भावना मेलकानी को मंडल महिला मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है। दोनों के मनोनयन के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त महामंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तारा पांडेय के नेतृत्व में महिला मोर्चा क्षेत्र में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
