एएसआई रिटर्न के नाम पर पांच हजार की मांग, नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस के अधिकारी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (एनएसओ) के सीनियर ऑफिसर संजय कुमार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर एनुअल सर्वे ऑफ इंडस्ट्रीज (एएसआई) की वार्षिक रिटर्न तैयार करने और जमा कराने के बदले अवैध धन की मांग करने का आरोप है।
मामले की शिकायत एक टैक्स एडवोकेट ने सीबीआई से की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपने क्लाइंट बीएस इंडस्ट्रीज के टैक्स संबंधी कार्य देखते हैं। कंपनी को एएसआई की वार्षिक रिटर्न दाखिल करनी थी, जिसके लिए सांख्यिकी विभाग की प्रक्रिया पूरी करनी आवश्यक थी। आरोप है कि इस कार्य को करने के एवज में सीनियर ऑफिसर संजय कुमार ने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
शिकायत में यह भी बताया गया कि अधिकारी ने व्हाट्सएप के जरिए एक मोबाइल नंबर भेजकर यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर करने को कहा था।
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने गोपनीय जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सीबीआई ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
सीबीआई की इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार पर सख्त संदेश गया है। मामले में आगे की पूछताछ और जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  (उत्तराखंड) 50 हजार रुपये लेकर मौत की तलाश में निकला युवक, मसूरी पुलिस की सतर्कता से बची जिंदगी
Ad