नैनीताल शराब की दुकानों के खिलाफ सड़कों पर उतरी महिलाएं, पुलिस व प्रशासन के आश्वासन पर खुला रास्ता

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शहर के समीपवर्ती खुर्पाताल न्याय पंचायत में शराब की दुकान खोलने को लेकर ग्रामीणों का विरोध नहीं थम रहा। ग्रामीणों का बीती पूरी रात चला धरना प्रदर्शन दोपहर तक जारी है।

ग्रामीणों के अल्टीमेटम मुताबिक मंगोली और बजून में शराब की दुकान का टेंडर निरस्त करने का आदेश नहीं मिलने पर महिलाओं ने चक्का जाम किया। हालांकि पुलिस ने एक घंटे में प्रशासन से वार्ता करवाने का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क छोड़ दी। फिलहाल महिलाएं प्रस्तावित दुकान के बाहर धरने पर डटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट

बता दें कि आबकारी विभाग की ओर से मंगोली और बजून में शराब की दो दुकानों का टेंडर किया गया है। जिसके बाद से ही ग्रामीण विरोध में उतरे हुए है। चार दिनों तक धरना प्रदर्शन के बाद बुधवार से दुकानें खोली जानी थी। 31 की रात प्रस्तावित दुकानों में शराब का स्ट्रॉक उतारने की आशंका को देखते हुए पूरी रात महिलाएं बजून में धरने पर डटी रही।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप

सुबह दस बजे तक दुकान का टेंडर निरस्त करने का आदेश नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों का आंदोलन और उग्र हो उठा। महिलाओं ने सड़क पर उतर चक्का जाम कर दिया। जिससे पुलिस के भी हाथपांव फूल गए। हालांकि कोतवाल हेम चंद्र पंत ने एक घंटे में प्रशासन से वार्ता का आश्वाशन दिया तो ग्रामीण सड़क से हटे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान

फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र में धरने प्रदर्शन में जुटे हुए है। धरने प्रदर्शन में पुष्पा कनवाल, दीपा कनवाल, भगवती, जानकी, प्रेमा मेहरा, कीर्ति आर्या, मंजू आर्या, कमला देवी, मंजू बिष्ट, पुष्पा, रजनी, हेमलता समेत तमाम ग्रामीण जुटे रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad