(नैनीताल) चीख-पुकार और भगदड़, बेकाबू टैंकर की चपेट में आईं दो महिला पर्यटक

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। शहर के मल्लीताल क्षेत्र में स्टेट बैंक से आगे जल संस्थान के सीवर ठीक करने वाले टैंकर की चपेट में आने से दिल्ली की दो महिला पर्यटक गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिला पर्यटकों को रौंदते हुए आगे बढ़ कर रुक गया।

इसके अलावा ईको कार में सवार दो लोग भी मामुली रूप घायल हो गए, उनका बीडी पाण्डे अस्पताल में उपचार चल रहा है बीडी पाण्डे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हादसा टैंकर के ब्रेक फेल होने से हुआ या अन्य वजह से, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

हादसा गुरुवार अपराह्न करीब सवा दो बजे हुआ। जब दिल्ली की दो महिला पर्यटक मल्लीताल क्षेत्र को जा रही थी तो तभी जल संस्थान के बेकाबू टैंकर ने उनको रौंद दिया। हादसे के बाद वाहनों की कतार लग गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों महिला पर्यटकों को पास में ही बीडी पाण्डे अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जुट गई

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल सहित नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन के अलावा सभासदों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने व हल्द्वानी भेजने में मदद की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad