लालकुआँ में मोबाइल नंबर का दुरुपयोग, बिना जानकारी के बुक हुए रेलवे टिकट- पीड़ित ने थाने में करी शिकायत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ। जनपद नैनीताल के लालकुआँ क्षेत्र में मोबाइल नंबर के दुरुपयोग का एक मामला सामने आया है, जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रेलवे टिकट बुक किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राधा बंगर, हल्दूचौड़ निवासी दीपक बमेटा पुत्र ललित प्रकाश बमेटा ने थाना लालकुआँ में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके मोबाइल नंबर 6397370034 पर रेलवे टिकट बुकिंग से संबंधित संदेश प्राप्त हुए, जबकि उक्त टिकटों की बुकिंग उन्होंने नहीं कराई है।
तहरीर में बताया गया है कि 22 फरवरी 2026 को ट्रेन संख्या 19666 में जयपुर से आगरा तथा 23 फरवरी 2026 को ट्रेन संख्या 12433 में आगरा से दिल्ली निजामुद्दीन के लिए प्रथम श्रेणी (1A) के टिकट बुक होने के संदेश उनके मोबाइल पर आए। दोनों टिकटों में यात्री का नाम NAOKI KANEKIYO, आयु 53 वर्ष अंकित है, जिसे शिकायतकर्ता ने पूरी तरह अज्ञात बताया है।
पीड़ित का कहना है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल नंबर का गलत तरीके से उपयोग किया गया है, जिससे भविष्य में साइबर अपराध या अन्य कानूनी समस्या उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई है।
दीपक बमेटा ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर मोबाइल नंबर के दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में 30 वर्षीय युवक गिरफ्तार, चार घंटे बंधक बनाने का भी आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad