एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: 29 सितंबर को बदली रहेगी हल्द्वानी की ट्रैफिक व्यवस्था, जानें डायवर्जन रूट

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एमबीपीजी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव और मतगणना को लेकर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 29 सितंबर को सुबह छह बजे से मतगणना समाप्त होने तक शहर में यातायात डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

इस दौरान नैनीताल रोड पर छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों समेत अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों को भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। चुनाव और मतगणना ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों तथा पत्रकारों के वाहनों के लिए एमबी इंटर कॉलेज मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

▣ यातायात डायवर्जन रूट

┌────────────────────────────────────────────┐ बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र
बरेली रोड → तीनपानी फ्लाईओवर → गौलापार रोड → नारिमन तिराहा └────────────────────────────────────────────┘

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी

┌────────────────────────────────────────────┐ रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र
रामपुर रोड → गन्ना सेंटर तिराहा → बरेली रोड → तीनपानी फ्लाईओवर → गौलापार रोड → नारिमन तिराहा └────────────────────────────────────────────┘

┌────────────────────────────────────────────┐ रामपुर रोड से कालाढूंगी रोड
रामपुर रोड → पंचायतघर तिराहा → आरटीओ रोड → कालाढूंगी रोड └────────────────────────────────────────────┘

┌────────────────────────────────────────────┐ पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र
नारिमन तिराहा → गौलापार रोड → आगे निर्धारित गंतव्य └────────────────────────────────────────────┘

┌────────────────────────────────────────────┐ पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाली रोडवेज/केमू बसें
नारिमन तिराहा → गौलापार रोड → इंद्रानगर गेट/शनि बाजार रोड → मंडी → सिंधी चौराहा → रोडवेज/केमू स्टेशन └────────────────────────────────────────────┘

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: छठे राउंड में आर्यन बेलवाल की बढ़त बरकरार, 648 वोट मिले

┌────────────────────────────────────────────┐ हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाली रोडवेज/केमू बसें
रोडवेज पूर्वी गेट → ताज चौराहा → गौलापुल → गौलापार रोड → नारिमन तिराहा └────────────────────────────────────────────┘

काठगोदाम से हल्द्वानी आने का रूट

┌────────────────────────────────────────────┐ काठगोदाम → हल्द्वानी
कालटैक्स/हाइडिल तिराहा → पनचक्की तिराहा → चंबल पुल → लालडांठ तिराहा/ऊंचापुल चौराहा → आगे └────────────────────────────────────────────┘

┌────────────────────────────────────────────┐ आवास विकास से हल्द्वानी
आवास विकास तिराहा → ठंडी सड़क → तिकोनिया चौराहा → निर्धारित गंतव्य └────────────────────────────────────────────┘

हल्द्वानी से काठगोदाम जाने का रूट

┌────────────────────────────────────────────┐ हल्द्वानी → काठगोदाम
तिकोनिया चौराहा → कैनाल रोड → कुल्यालपुरा चौराहा → पानी की टंकी → पनचक्की चौराहा → काठगोदाम └────────────────────────────────────────────┘

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

पार्किंग व्यवस्था

चुनाव एवं मतगणना ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों और पत्रकारों के वाहन एमबी इंटर कॉलेज मैदान में पार्क किए जाएंगे।

बॉक्स : जीरो जोन

इन स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

  1. दुर्गा सिटी सेंटर तिराहा से महारानी होटल तिराहा तक।
  2. कुल्यालपुरा चौराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा तक।
  3. कलावती चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा तक।

पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन मार्गों का प्रयोग करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad