जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों को भी मिली राहत
हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े वाहन स्वामियों को जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर खनन वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया के तहत गौला नदी के 431 तथा नंधौर नदी के 50 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन किया गया है।
खनन समिति के माध्यम से संपन्न हुई इस कार्रवाई में कुल 481 खनन वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें उन मृतक वाहन स्वामियों के वाहनों का स्वामित्व उनके आश्रितों के नाम भी हस्तांतरित किया गया है, जिससे लंबे समय से इस प्रक्रिया का इंतजार कर रहे परिवारों को राहत मिली है।
जिला प्रशासन की इस पहल को खनन कारोबार से जुड़े वाहन स्वामियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने से संबंधित वाहन स्वामियों को अपने वाहनों के संचालन और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने में सहूलियत मिलेगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से गौला और नंधौर क्षेत्र में खनन कार्य से जुड़े वाहन स्वामियों के साथ-साथ मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों को भी सीधा लाभ मिला है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
