उत्तराखंड के इस जिले में भूकंप के हल्के झटके, कोई नुकसान नहीं

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। मंगलवार सुबह बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। तहसीलों से किसी भी प्रकार के नुकसान की पुष्टि नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र 30.018 अक्षांश और 79.960 देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई लगभग पांच किलोमीटर दर्ज की गई।

भूकंप का समय सुबह 10 बजकर 06 मिनट 47 सेकंड (आइएसटी) रहा। झटके हल्के होने के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
हालांकि अचानक झटका महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार कम तीव्रता के भूकंप सामान्यतः नुकसानदायक नहीं होते, फिर भी लोगों को सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप का केंद्र बागेश्वर था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad