लालकुआं विधानसभा के इस गांव में तेंदुए का खौफ : सीसीटीवी में कैद हुई चहलकदमी,ग्रामीणों की वन विभाग से तत्काल पकड़ने की मांग (देखे वीडियो)

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। मोटाहल्दू क्षेत्र की ग्राम पंचायत जयपुर खीमा में पिछले कई दिनों से आबादी के बीच तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घरों के आसपास तेंदुआ दिखाई देने से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के साथ ही क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार, 25 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे ग्राम निवासी पंकज कबडाल के घर के पास तेंदुआ दिखाई दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुए की गतिविधियां कैद हुई हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के साथ आसपास मिले पगचिह्नों की जांच की। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में कैमरे भी लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

इसके बावजूद आबादी के आसपास तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने में संकोच कर रहे हैं, जबकि बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी अभिभावक डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तेंदुए को नहीं पकड़ा गया तो किसी भी दिन अप्रिय घटना हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

ग्रामीणों ने वन विभाग से संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में कैमरा ट्रैप लगाने, प्रशिक्षित वनकर्मियों की नियमित गश्त कराने तथा नियमानुसार पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। साथ ही बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने और ग्रामीणों को जागरूक करने की मांग भी उठाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की लगातार मौजूदगी अब केवल वन्यजीवों से जुड़ा मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बन चुका है। उन्होंने वन विभाग से किसी अप्रिय घटना का इंतजार किए बिना तत्काल ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

इस संबंध में ग्राम जयपुर खीमा निवासी विनीत कबडाल और अन्य ग्रामीणों की ओर से वन क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र आर्य को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में विनीत कबडाल, राहुल कबडाल, आनंद कबडाल, योगेश कपिल, दीपू कबडाल और महिपाल भौर्याल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad