लालकुआं तीन साल तक शादी का वादा, फिर दूसरी युवती से तय की शादी; आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर से सटी एक बस्ती की रहने वाली युवती ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, बाद में दूसरी युवती से शादी तय करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर लालकुआं कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक हिली धरती, लालकुआं-हल्द्वानी समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने बताया कि आरोपी युवक पिछले करीब तीन वर्षों से उसके संपर्क में था। इस दौरान उसने कई बार उससे शादी करने का वादा किया। युवती का आरोप है कि करीब पांच माह पहले आरोपी उसे लालकुआं के एक होटल में ले गया, जहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान

युवती का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से उसे बदनाम करने और धमकाने का प्रयास किया। आरोपी के व्यवहार से परेशान होकर उसने अपनी मां और अन्य परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़िता के अनुसार, बाद में उसे पता चला कि आरोपी ने किसी अन्य युवती से शादी तय कर ली है। जब उसने इस संबंध में आरोपी से बात की, तो कथित तौर पर आरोपी और उसके परिजनों ने उसे धमकाया।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

युवती की तहरीर के आधार पर लालकुआं पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad