लालकुआं में जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा लालकुआं… धूमधाम से मना दशहरा रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। विजयादशमी के पावन पर्व पर लालकुआं स्थित इंटर कॉलेज परिसर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रावण दहन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान रावण के साथ ही मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का भी दहन किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में त्योहारी सीजन में टैक्स चोरी पर GST की नजर, पटाखा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 92 लाख जमा कराए

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बी. भट्ट सहित कमेटी के अन्य सदस्य और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पुतला दहन के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में विकास को लेकर ऐतिहासिक फैसले, पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने आपदा प्रभावित गरीब परिवारों को 21 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद देने का किया ऐलान

विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन इसी संदेश को दर्शाता है कि अहंकार और अन्याय चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है। यह पर्व भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और सत्य एवं मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  मोतीनगर में दर्दनाक हादसा: किशनपुर निवासी की गई जान, क्षेत्र में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad