पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोजन, परखी गुणवत्ता
लालकुआं। पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआं सुरेंद्र सिंह लोटनी ने आज कन्या जूनियर हाईस्कूल लालकुआं पहुंचकर मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उसकी गुणवत्ता परखी।
सुरेंद्र सिंह लोटनी ने भोजन का स्वाद और गुणवत्ता बेहतर पाई। साथ ही भोजन तैयार करने की व्यवस्था और संचालन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को दिया जा रहा भोजन अच्छा है और इसे तैयार करने की व्यवस्था भी सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
