मोतीनगर में दर्दनाक हादसा: किशनपुर निवासी की गई जान, क्षेत्र में शोक की लहर

खबर शेयर करें 👉

मोतीनगर में ट्रेन हादसे में किशनपुर निवासी हरीश आगरी की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं (नैनीताल)। मोतीनगर क्षेत्र के समीप मंगलवार शाम हुए एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में ग्राम किशनपुर सकुलिया निवासी हरीश आगरी (पुत्र स्वर्गीय मोहन राम आगरी) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में साइबर ठगों का बड़ा खेल, पांच साल में 468 करोड़ रुपये की ठगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा 3 नवंबर (मंगलवार) की शाम करीब चार बजे हुआ। दुर्घटना में हरीश आगरी की जान चली गई। उनके असामयिक निधन की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बुधवार दोपहर निकलेगी अंतिम शवयात्रा

परिजनों के अनुसार, बुधवार (4 नवंबर) को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे उनकी अंतिम शवयात्रा निकाली जाएगी। शवयात्रा मोतीनगर रेलवे क्रॉसिंग स्थित नागिला वेल्डिंग के समीप गुड्डू आगरी के आवास से प्रारंभ होकर रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पहुंचेगी, जहां हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का कोंग्रेस पर हुए फायर: बोले कांग्रेस का दोहरा रवैया बेनकाब, हिमाचल में योजना मंजूर तो उत्तराखंड में विरोध क्यों ?

क्षेत्र में शोक की लहर

हरीश आगरी अपने पीछे शोकाकुल परिवार छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में विकास को लेकर ऐतिहासिक फैसले, पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने आपदा प्रभावित गरीब परिवारों को 21 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद देने का किया ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad