लालकुआं नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में विकास को लेकर ऐतिहासिक फैसले, पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने आपदा प्रभावित गरीब परिवारों को 21 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद देने का किया ऐलान

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में नगर पंचायत ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में साप्ताहिक हाट बाजार परिसर में सवा चार करोड़ रुपये की लागत से मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स का निर्माण जल्द शुरू कराने के साथ ही ग्रीन पार्क के समीप भव्य स्विमिंग पूल बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा आगजनी एवं अन्य आपदाओं से प्रभावित गरीब परिवारों को 10 हजार से 21 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर के विकास और जनहित से जुड़े कुल तीन दर्जन प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए गए।
नगर पंचायत सभागार में अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं, जनसुविधाओं और आगामी विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का सबसे अहम निर्णय साप्ताहिक हाट बाजार परिसर में करीब 4.25 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स का निर्माण शीघ्र शुरू कराने का रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने इसे अपनी बहुप्रतीक्षित योजना बताते हुए कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। इस कॉम्प्लेक्स के बनने से नगर में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
बैठक में ग्रीन पार्क के समीप आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्विमिंग पूल के निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया। नगर पंचायत जल्द ही इस योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य शुरू करेगी। वहीं, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से निर्णय लिया गया कि नगर क्षेत्र में किसी परिवार के मकान में आग लगने अथवा अन्य आपदा से नुकसान होने की स्थिति में नगर पंचायत की ओर से 10 हजार से 21 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा नगर पंचायत की दुकानों का लंबे समय से किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों पर भी सख्ती बरतने का निर्णय लिया गया। ऐसे दुकानदारों के एग्रीमेंट निरस्त कर दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सभासद नेहा आर्या, धन सिंह बिष्ट, सुरेश साह, भुवन पांडे, दीप्ति पांडे, योगेश उपाध्याय, नामित सभासद गौरव कपूर, विनोद श्रीवास्तव, लिपिक सोनू भारती, कामेश भंडारी, मनोज बर्गली, गोपाल खत्री तथा अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय: नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में उपस्थित अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी एवं सभासदगण।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा में बिंदुखत्ता से चोरगलिया तक विकास का खाका : शंकर जोशी ने लालकुआं से चुनाव लड़ने का फूंका बिगुल, ठोकी मजबूत दावेदारी बोले ‘द्वारिकाधीश मेरे पास, सुदामा मैं हूं’

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad