हल्दूचौड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का कोंग्रेस पर हुए फायर: बोले कांग्रेस का दोहरा रवैया बेनकाब, हिमाचल में योजना मंजूर तो उत्तराखंड में विरोध क्यों ?

खबर शेयर करें 👉

भाजपा मंडल अध्यक्ष हल्दूचौड़ विजय रोहित दुम्का ने कांग्रेस के भूमि बचाओ अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि जब उत्तराखंड में इसी तरह की योजना का विरोध किया जा रहा है, तो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की अपनी सरकार द्वारा ऐसी ही योजना संचालित किए जाने पर पार्टी को कोई आपत्ति क्यों नहीं है? कांग्रेस का यह दोहरा रवैया उसकी कथनी और करनी के अंतर को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जमीनों को बेचने के बजाय उनका सदुपयोग कर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा करना है। कांग्रेस को विरोध की राजनीति छोड़कर प्रदेश के विकास में सहयोग करना चाहिए।