(लालकुआँ) स्वतंत्र पत्रकारिता पर हमला बर्दाश्त नहीं, पत्रकारों ने उठाई आवाज

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं।संवाददाता

खटीमा के पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे से नाराज उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले पत्रकारों ने तहसीलदार पूजा शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि खटीमा क्षेत्र के पत्रकार दीपक फुलेरा द्वारा गैस किल्लत से संबंधित खबर को प्रमुखता से दिखाकर जनता की समस्याओं को उजागर करने तथा प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर पत्रकारिता के मूल उद्देश्य के अनुरूप कार्य किया, परंतु अत्यंत खेद का विषय है कि इस जनहितकारी कार्य के लिए दीपक फुलेरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार है, बल्कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को भी बाधित करने वाली है। दिए गए ज्ञापन में उक्त कार्रवाई का घोर विरोध किया गया। इस मौके पर पत्रकारों ने दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के राष्ट्रीय पार्षद बीसी भट्ट, नगर अध्यक्ष रंजीत बोरा, महामंत्री दीप जोशी, संजय जोशी, शानू , हरीश पनेरू सहित कई पत्रकार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad