हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कोषाध्यक्ष पद की प्रत्याशी शिखा पाल कल सादगीपूर्ण अंदाज में अपना नामांकन करेंगी। बिंदुखत्ता काररोड निवासी एवं एमए इंग्लिश से शिक्षित शिखा पाल बिना किसी तामझाम और शक्ति प्रदर्शन के सरल तरीके से नामांकन करने की तैयारी में हैं।
नामांकन से पहले ही शिखा पाल छात्र-छात्राओं के बीच लगातार संपर्क अभियान चला रही हैं। वह डोर-टू-डोर पहुंचकर विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जान रही हैं तथा अपने पक्ष में समर्थन जुटा रही हैं।
शिखा पाल स्काउट-गाइड से भी जुड़ी रही हैं, जहां उन्होंने अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी का अनुभव हासिल किया है। उनका कहना है कि विद्यार्थियों ने उन्हें जिम्मेदारी दी तो छात्रहित, पारदर्शिता और महाविद्यालय के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
शिखा पाल के समर्थक भी छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उनके पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। सादगीपूर्ण नामांकन और विद्यार्थियों से सीधे संवाद के साथ शिखा पाल की चुनावी सक्रियता लगातार चर्चा में बनी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
