काशीपुर ड्यूटी पर गया युवक नहीं लौटा घर, कोयला गोदाम में एंगल से लटका मिला शव

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर / खड़कपुर देवीपुरा स्थित एक कोयला गोदाम में युवक का शव एंगल से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

काशीपुर में एक युवक का शव खड़कपुर देवीपुरा स्थित कोयला गोदाम में एंगल से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक अविवाहित बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

मृतक की फाइल फोटो:-

पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी जितेंद्र कश्यप (32) पुत्र सीताराम खड़कपुर देवीपुरा स्थित एक कोयला गोदाम में कार्य करता था। रविवार को सुबह 11 बजे वह ड्यूटी पर गया था। शाम को उसके मित्र विशाल ने फोन कर उसे गोदाम से घर ले जाने को कहा तो जितेंद्र ने उसे वहां आने से मना कर दिया। देर रात 11 बजे तक भी जब वह ड्यूटी से वापस नहीं लौटा

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

तो परिजनों ने उसे फोन किया लेकिन उसका फोन बंद पाया गया। सुबह 8 बजे कर्मियों ने गोदाम का दरवाजा खोला तो जितेंद्र का शव एंगल से लटका मिला। सूचना पर आईटीआई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जितेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था। इसी साल उसके माता-पिता की भी मृत्यु हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad