हल्द्वानी (चोरगलिया) थाना क्षेत्र में खनन कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच की जुटी

Oplus_0

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी न्यूज़– शहर के चोरगलिया थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। गजेपुर गांव निवासी खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल ने देर रात अपने घर में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उनकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

घर में हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, घटना से पहले घर में किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में कमलेश बेलवाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े, जहां वह लहूलुहान हालत में पड़े मिले।

यह भी पढ़ें 👉  CCTV में कैद चेन लूट की वारदात,रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूटपाट

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल से बदली लालकुआं की तस्वीर, सांसद अजय भट्ट ने भव्य प्रवेश द्वार व तिरंगा लाइटों का किया लोकार्पण

पुलिस जांच में जुटी
अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद सामने आया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया है

यह भी पढ़ें 👉  60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोप में 30 वर्षीय युवक गिरफ्तार, चार घंटे बंधक बनाने का भी आरोप

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि विवाद इतना गंभीर कैसे हो गया कि कारोबारी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad