लालकुआं पुरानी बुध बाजार में पूर्व सैनिक व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी की इफ्तार पार्टी, दिखी भाईचारे की मिसाल.

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ।
नगर लालकुआँ के पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी द्वारा पवित्र रमजान माह के अवसर पर पुरानी बुध बाजार में रोजा इफ्तारी पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के रोजेदारों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इफ्तार के समय सभी ने एक साथ रोजा खोला और देश की तरक्की, अमन-चैन एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोगों की मौजूदगी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर किसान मेले में हंगामा: तीन युवतियों ने लगाए अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप


इस मौके पर चेयरमेन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमें एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव


अंत में उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में आपसी प्रेम व सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम में चेयरमेन सुरेंद्र सिंह लोटनी, वरिष्ठ व्यापारी नेता दीवान सिंह बिष्ट, सभासद धन सिंह बिष्ट, सभासद योगेश उपाध्याय, सभासद भुवन पांडे, भाजपा मंडल महामंत्री बॉबी(धीरज)सम्मल, युसूफ खान, पीयूष मिश्रा, पंकज पांडेय, अनीस अहमद, हनीफ अहमद, शादाब खान, नवाब भाई, आजाद भाई, इमरान भाई, अरशद खान, अकरम भाई, दीपु नयाल, सन्टी भाटिया, सतेंद्र गंगवार, करन तिवारी एवं वरुण पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन के बदले नियम, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad