भीमताल में फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष: जंगल गई महिला पर गुलदार का हमला, मौत

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल: भीमताल क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना में देर रात एक महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. महिला दोपहर के समय अपने मवेशियों के लिए जंगल घास लेने गई थी. देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला का कोई पता नहीं चला, तो इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया. देर रात जंगल में महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किया गया. शव की स्थिति देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला पर गुलदार ने हमला किया और उसे अपना शिकार बना लिया. घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते लंबे समय से गांव के आसपास गुलदार की सक्रियता बनी हुई है. कई बार वन विभाग से पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  अचानक हिली धरती, लालकुआं-हल्द्वानी समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

ग्रामीणों ने बताया कि भीमताल, धारी और ओखलकांडा क्षेत्र दिसंबर माह से लगातार गुलदार के खतरे से जूझ रहे हैं. अब तक इन इलाकों में चार महिलाओं की गुलदार के हमले में मौत हो चुकी है. हालांकि वन विभाग द्वारा छह गुलदारों को पकड़कर रेस्क्यू सेंटर भेजा जा चुका है, इसके बावजूद क्षेत्र में दहशत कम नहीं हो रही है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तत्काल ठोस कार्रवाई करने, प्रभावित क्षेत्रों में पिंजरे लगाने, गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. वहीं प्रशासन ने भी घटना की गंभीरता को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है और ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

मामले में डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया जंगल से महिला का शव बरामद हुआ है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. साथ ही गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है. वहीं महिला के डीएनए सैंपल भी लिए जा रहे हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad