पनियाला रोड पर खौफनाक वारदात: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत

खबर शेयर करें 👉

रुड़की में भाई ने दो बहनों की गोली मारकर हत्या, एक युवक भी घायल

रुड़की। पनियाला रोड पर देर शाम एक युवक ने अपनी दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक रंजिश को हत्या की वजह बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

एसपी देहात के अनुसार, आरोपी भाई ने पहले प्रीत विहार स्थित अपनी बहन संगीता के घर पहुंचकर उसे गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी आजाद नगर में रहने वाली अपनी दूसरी बहन पुष्पा के घर पहुंचा और उसे भी गोली मार दी। गोली लगने से पुष्पा की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

पुलिस के अनुसार, पुष्पा के साथ रह रहे संदीप पर भी आरोपी ने गोली चलाई। गोली लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश और घटना के कारणों की जांच में जुटी है।