खटीमा। शादी की तैयारियों के बीच जहां आमतौर पर दूल्हा-दुल्हन कपड़े, मेहमान और रस्मों को लेकर व्यस्त रहते हैं, वहीं खटीमा के दियां गांव का एक दूल्हा गैस सिलेंडरों की व्यवस्था को लेकर परेशान नजर आया।
दियां गांव निवासी विजय की शादी आगामी 29 अप्रैल को तय है। शादी समारोह में भोजन व्यवस्था को लेकर उन्होंने तहसीलदार को पत्र लिखकर सात गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। विजय का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में बड़े आयोजनों के दौरान पर्याप्त ईंधन मिलना अक्सर चुनौती बन जाता है, जिससे मेहमानों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
उन्होंने प्रशासन से समय रहते मदद की गुहार लगाई, ताकि विवाह में आने वाले मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और भोजन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।
मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन ने संबंधित गैस एजेंसी को निर्देशित किया है कि विवाह के अवसर पर आवश्यक सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
यह मामला ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े आयोजनों के दौरान ईंधन की कमी जैसी व्यावहारिक समस्याओं को भी उजागर करता है, जहां समय पर संसाधन जुटाना कई बार चुनौती बन जाता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
