यहाँ रिश्तों का कत्ल: मामा पर भांजी से शोषण का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। सीमांत में रिश्ते को तार-तार करने की घटना सामने आई है, जहां एक मामा ने अपनी नाबालिग भांजी से दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके माता-पिता का काफी समय पहले तलाक हो गया था। नाना-नानी ने उसे पाल-पोसकर बड़ा किया है। नानी का हाल ही में निधन हो गया है। घर पर उसके अलावा नाना व मामा रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

एक साल से बना रहा था शारीरिक संबंध
पीड़िता का आरोप है कि मामा द्वारा पिछले एक वर्ष से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जा रहे हैं। तब वह नाबालिग थी। घर में यह बात किसी को भी पता नहीं है। कुछ दिन पूर्व जब नाना शाम को बाहर टहलने गए थे। तब भी मामा ने उसके साथ जबर्दस्ती की। मामा द्वारा आए दिन की जा रही जबर्दस्ती से वह वह काफी डरी-सहमी है। उसने पुलिस से आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि इस मामले में आरोपित मामा के विरुद्ध पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad