यहां सुनसान सड़क पर तमंचा और चाकू दिखाकर इतनी बड़ी वारदात को दिया अंजाम (पड़े पूरी खबर)

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। देवर संग सरस मेला देखकर बाइक से लौट रही महिला के साथ देवर के ही दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किच्छा बाईपास रोड पर आरोपियों ने तमंचे और चाकू के बल पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दो नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

शहर निवासी महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि रविवार रात वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में सरस मेला देखने गई थी। यहां इंडियन आइडल विजेता पवनदीप के प्रोग्राम के बाद रात करीब 10 बजे वह देवर के साथ बाइक पर लौट रही थी। बताया कि उन्हें इंदिरा चौक से घर जाना था लेकिन देवर के दोस्तों ने उन्हें किच्छा बाईपास सड़क से चलने के लिएकहा।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

बीएचईएल कंपनी के पीछे सुनसान सड़क पर पहुंचने पर देवर के दोस्तों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दो दोस्तों ने तमंचे व चाकू के बल पर महिला से बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने तीसरे युवक को भी बुलाया और उससे भी दुष्कर्म करने को कहा लेकिन वह मौके पर आकर चला गया। महिला किसी तरह देवर के साथ घर पहुंची और पति व परिजनों को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

महिला की तहरीर पर पुलिस ने राजा निवासी खेड़ा, करन निवासी भदईपुरा और दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

मामले की शिकायत मिलते ही दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। एक टीम युवकों की तलाश में लग गई है। – प्रशांत कुमार, सीओ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad