फेसबुक एड पर क्लिक पड़ा भारी, महिला गंवा बैठी 1.6 लाख रुपये

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार (पौड़ी)। कोटद्वार निवासी एक महिला से ऑनलाइन कपड़ों की खरीद के नाम पर करीब डेढ़ लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कविता ने बताया कि
वह फेसबुक चला रही थी। इस बीच में कपड़ों का एड आया। उन्हें कपड़े अच्छे लगे तो उन्होंने लिंक दबा दिया। जिसके बाद उन्हें किसी व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान

बात करने के बाद उन्हें 599 का भुगतान करना था। लेकिन कॉल करने वाले ने उन्हें 1550 का भुगतान करने को कहा। उन्होंने 1500 रुपए भेज दिए। उस व्यक्ति में 1550 एक साथ भेजने को कहा। जब उन्होंने पहले भेजे हुए पैसे वापस मांगे तो उस व्यक्ति ने उन्हें 31000 दे दिए। उन्होंने इमानदारी दिखाते हुए वापस कर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश : नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट

तहरीर में कहा गया कि उस व्यक्ति ने उन्हें बातों में बुरी तरह उलझा कर उनसे 160000 कि ठगी कर दी। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad