हल्द्वानी ‘दूसरे को नही छोडूंगी’ डॉक्टर बनने का सपना टूटा, NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने दी जान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नीट की तैयारी करने के लिए मध्य प्रदेश से हल्द्वानी आई छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रख दिया है। स्वजन गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचेंगे, जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है। मानीपुरा कोलारस, शिवपुरी मध्य प्रदेश निवासी अंजलि जाटव (19), पुत्री रघुवीर जाटव ने 30 मई को मुखानी स्थित एक निजी कोचिंग से नीट की तैयारी के लिए प्रवेश लिया था। वह अभी डेमो क्लासेस ले रही थीं और 29 जून से उनकी नियमित कक्षाएं शुरू होनी थीं। वर्तमान में वह मुखानी में खाटू श्याम मंदिर के पास निजी कोचिंग से संबद्ध पीजी में निवास कर रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  'पांच साल बेमिसाल' धामी सरकार के पांच साल पूरे, 4 जुलाई से पूरे उत्तराखंड में मनाया जाएगा सेवा सप्ताह

मंगलवार देर रात एक युवक ने अंजलि की एक दोस्त को फोन कर बताया कि उसका फोन नहीं उठ रहा है। इसके बाद पुलिस और स्वजन को सूचना दी गई। कमरे में पाया गया कि अंजलि दुपट्टे से झूल रही है। आनन-फानन में खिड़की की जाली काटकर उसे नीचे उतारा गया। इसके बाद सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश का कहर: हल्द्वानी में धंसी सड़क, आईटीआई-धानमिल मार्ग बंद

डायरी में लिखा था- ‘…दूसरे को नहीं छोड़ूंगी’

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि एक डायरी मिली है, जिसमें लिखा है, ‘एक को छोड़ दिया है, दूसरे को नहीं छोड़ूंगी।’ ऐसे में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की भी आशंका है।

हल्द्वानी आकर बेटे ने पास किया थी नीट इसलिए बेटी को भी भेजा था 563 किमी दूर

शिवपुरी के रहने वाले रघुवीर जाटव ने अपने बेटे को भी कोचिंग के लिए हल्द्वानी भेजा था। यहां उन्होंने पढ़ाई करने के बाद नीट की परीक्षा पास की थी और अभी एम्स भोपाल से पढ़ाई कर रहे हैं। यही देखते हुए उन्होंने अपनी बेटी को भी नीट की तैयारी कराने के लिए 563 किमी दूर हल्द्वानी भेजा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पहाड़ों में बारिश गरज-चमक, फिलहाल रहेगी मैदान और तराई में चटक धूप का सितम

पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी एंगल से जांच कर रही है। मृतका का फोन कब्जे में लिया गया है। उसकी सोशल मीडिया और गूगल सर्च हिस्ट्री भी चेक की जा रही है। छात्रा को आखिरी फोन करने वाले युवक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
– मनोज कत्याल, एसपी सिटी

ADVERTISEMENTS Ad