हल्द्वानी चोर की पसंद निकली अलग: जेवर-नकदी छोड़ कपड़ों पर फिदा , 3:22 बजे घर में घुसा महिलाओं के कपड़े ले गया; CCTV में कैद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में चोरी की घटनाओं के बीच अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
वार्ड नंबर-9 आनंदपुरी महेशनगर में शनिवार अलसुबह एक युवक घर के बाहर सूख रहे कपड़े चोरी हो गए। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कपड़े समेटकर ले गया

स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार अलसुबह करीब 3:22 बजे एक अज्ञात युवक एक घर की दीवार फांदकर घर में घुसा और बिना किसी जल्दबाजी के कपड़े समेटकर ले गया। घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में यह घटना कैद हो गई, कपड़े महिला के अधिक दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

घटना के बाद लोगों ने सवाल उठाए हैं कि यदि आवासीय क्षेत्रों में इस तरह कोई व्यक्ति बेखौफ होकर घूम सकता है तो सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता स्वाभाविक है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहले छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन अब घरों के बाहर रखे सामान और सूखते कपड़ों तक को निशाना बनाए जाने से लोग असहज महसूस कर रहे हैं।
लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया में जमकर प्रसारित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

उधर, कोतवाल डीएस फर्त्याल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

बॉक्स-1: चोर की नजर कपड़ों पर, रस्सी बनी शोरूम
हल्द्वानी के आनंदपुरी महेशनगर में एक युवक अलसुबह घर की दीवार फांदकर अंदर घुसा और बाहर सूख रहे कपड़े समेटकर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला

बॉक्स-2: CCTV में कैद वारदात, पुलिस कर रही जांच
घटना शनिवार सुबह करीब 3:22 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। कोतवाल डीएस फर्त्याल के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad