हल्द्वानी PNG कनेक्शन एक्टिव कराने के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर, कई क्षेत्रों में सेवा शुरू, अब सिलेंडर से मिलेगी राहत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी शहर में अब गैस आपूर्ति की व्यवस्था आधुनिक हो रही है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) द्वारा शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कई क्षेत्रों में यह सुविधा शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश : नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट

हीरा नगर, आकाशदीप कॉलोनी, बजरंग विहार, उदय भवानी-2, उत्तरांचल विहार, जज फार्म और अन्य इलाकों में PNG कनेक्शन जोड़े जा चुके हैं। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों ने इसके लिए पंजीकरण भी कराया है और अधिकांश घरों में पाइपलाइन व मीटर लगाए जा चुके हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिन लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया है वे हेल्पलाइन नंबर 9412087899 पर संपर्क कर अपना कनेक्शन सक्रिय करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन घरों में PNG कनेक्शन शुरू हो जाएगा उन्हें एलपीजी सिलेंडर की सुविधा नहीं मिलेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपना एलपीजी कनेक्शन गैस एजेंसी में जाकर जमा कर दें, ताकि सभी को निर्बाध गैस आपूर्ति का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

प्रशासन का कहना है कि PNG सुविधा से लोगों को सुरक्षित, सस्ती और निरंतर गैस आपूर्ति मिलेगी…जिससे घरेलू जीवन और भी आसान होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad