(हल्द्वानी) रात की शराब बनी काल, कुल्हाड़ी से उतारा गया मौत के घाट

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी के टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात वन विभाग में संविदा पर कार्यरत 50 वर्षीय मेवा लाल की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मेवा लाल निवासी कौशांबी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से वन विभाग में संविदा कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था।

शव के पास संघर्ष के भी निशान

रविवार देर रात उसका शव टांडा जंगल क्षेत्र में खून से लथपथ हालत में मिला। शव के पास संघर्ष के भी निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक के एक साथी पर शक है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने रात में शराब पी थी। इसके बाद किसी विवाद के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 60 मदरसों को मिली अल्पसंख्यक स्कूल की मान्यता, आवेदन प्रक्रिया पूरी


घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad