हल्द्वानी अराजक तत्वों ने सड़क को बनाया अखाड़ा, पुलिस ने पहुंचकर बिगाड़ा खेल; 6 गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शरे शाम शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनी की सड़क पर खुलेआम अराजकता का माहौल उत्पन्न कर आपस में मारपीट करते छात्रों के दो गुटों के खिलाफ पुलिस ने धर पकड़ अभियान चलाया, जिसमें मौके पर पुलिस ने दो दर्जन युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। तथा अन्य युवकों को दौड़ा कर माहौल को शांत बनाया।सार्वजनिक स्थान पर अराजकता का माहौल करने वालों को पुलिस ने सिखाया सबक—06 गिरफ्तारसार्वजनिक स्थान पर झगड़े की सूचना प्राप्त होने पर हल्द्वानी पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पर्वतीय उत्थान मंच, हीरानगर के पास आपस में मारपीट एवं अराजकता कर रहे 06 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया।हीरानगर चौकी इंचार्ज संजीत राठौड द्वारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके द्वारा पुलिस के विधिपूर्ण निर्देशों का पालन न करते हुए उत्तेजित होकर अराजकता जारी रखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ ने जारी की आंचल उत्पादों की नई रेट लिस्ट ,20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें (देखे)

किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने *सभी 06 आरोपियों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार* कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
गिरफ्तारी

  1. काव्य सिंह नेगी पुत्र महेंद्र नेगी उम्र 18 वर्ष निवासी साकेत कालोनी दो नहरिया
  2. कौशिक कुमार आर्या पुत्र गोपाल राम निवासी हीरानगर उम्र 18 वर्ष
  3. नुकुल मौर्या पुत्र रंजीत सिंह निवासी जगदंबा नगर हल्द्वानी उम्र 24 वर्ष
  4. राजा आर्या पुत्र भारत आर्य निवासी आदर्श नगर गली नंबर 3 मुखानी उम्र 23 वर्ष
  5. राहुल राम पुत्र तारा राम निवासी तीन पानी हल्द्वानी उम्र 28 वर्ष
  6. सुनील पुत्र तारा राम निवासी तीन पानी हल्द्वानी उम्र 26 वर्ष
यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार में जुटे मुकेश बोरा, 710 दुग्ध समितियों से 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

पुलिस टीम:
चौकी प्रभारी हीरानगर उ0नि0 संजीत राठौड़ASI राम सिंह अधिकारीका0 अरविंद राणाका0 गिरीश चंद्रनैनीताल पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता, मारपीट एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल में हाथियों के झुंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार, हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर लगा जाम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad