विजयपुर गांव में गुलदार की दहशत, 10 साल के अंश पर किया हमला; शाम होते ही घरों में कैद ग्रामीण ( देखे वीडियो )

खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी के विजयपुर में गुलदार का खौफ! 10 वर्षीय अंश पर झपटा, बमुश्किल बची जान

कालाढूंगी। विजयपुर गांव में गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शनिवार देर शाम गुलदार ने 10 वर्षीय बालक अंश पर झपट्टा मार दिया। अंश ने किसी तरह गुलदार के हमले से खुद को बचाया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में गुलदार की लगातार गतिविधियां देखी जा रही हैं। शाम होते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। उनका कहना है कि गुलदार की मौजूदगी के कारण बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मामले की जानकारी ली। गदगदिया रेंज के वन क्षेत्राधिकारी जगदीश जोशी ने बताया कि घटना की जानकारी वन विभाग को है। पीड़ित अंश का उपचार कराया गया है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

बाइट : जसबीर कौर, पीड़ित की माता

घायल 10 वर्षीय अंश।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad