हल्दूचौड़ में कुमाऊं डे की भव्य तैयारियां :कुमाऊं की संस्कृति और वीरता को समर्पित होगा कुमाऊं डे, पूर्व सैनिक व चेयरमैन लालकुआं सुरेंद्र सिंह लोटनी ने तैयारियों को लेकर बनाई रूपरेखा

खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड़। कुमाऊं डे के अवसर पर 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए सोमवार को हल्दूचौड़ स्थित मां वैष्णो बैंक्वेट हॉल में पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपेंद्र कोश्यारी की अगुवाई में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन,विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

बैठक में पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआं सुरेंद्र सिंह लोटनी ने पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, आयोजन की रूपरेखा और आपसी समन्वय को लेकर चर्चा की। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को यादगार बनाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पान के ठेले से शुरू हुई पहचान, फिर ब्लैकमेलिंग का जाल! हल्द्वानी के कारोबारी से करोड़ो की वसूली का सनसनीखेज मामला

कुमाऊं की गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और वीर सैनिकों के शौर्य को समर्पित इस आयोजन को लेकर पूर्व सैनिकों में उत्साह है। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और सभी जिम्मेदारियों को आपसी सहयोग से पूरा करने पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नीली आंखें और सफेद बदन पर काली धारियां, दून चिड़ियाघर का नया आकर्षण बना ‘तेजस’ मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन

27 अक्टूबर को होने वाले कुमाऊं डे कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जारी हैं। आयोजकों का उद्देश्य इस अवसर पर कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत और सैनिक परंपरा को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad