उत्तराखंड में 1818 पदों पर सरकारी भर्ती का रास्ता साफ, पुलिस से वन विभाग तक युवाओं को मिलेगा मौका

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम उठाया है। राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त 1818 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) को अधियाचन भेजा गया है। इन पदों पर भर्ती होने से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं को योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। अब तक प्रदेश में 35 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पहले कमरों में बाहर से लगाई कुंडी, फिर तोड़े ताले और समेट ले गए गहनों का खजाना (पड़े पूरी खबर)

उन्होंने कहा कि सरकार भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। योग्य अभ्यर्थियों को उनकी प्रतिभा और मेहनत के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार में जुटे मुकेश बोरा, 710 दुग्ध समितियों से 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

इन विभागों में 1818 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के लिए भेजे गए अधियाचन में उत्तराखंड पुलिस आरक्षी के 1187, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 93, उप निरीक्षक अभिसूचना के 19, प्लाटून कमांडर पीएसी/आईआरबी/एसडीआरएफ के 81, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पांच, कारागार बंदी रक्षक के 117, आबकारी सिपाही के 50, उप आबकारी निरीक्षक के दो, वन आरक्षी के 189 और स्पेशल टाइगर गार्ड के 75 पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपेंद्र कोश्यारी की अगुवाई में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन,विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराना और भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में आगे बढ़ाना है। विभिन्न विभागों में रिक्त 1818 पदों के लिए अधियाचन भेजे जाने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad